
जौनपुर: भाजपा नेता के सरकारी गनर की गोली लगने से मौत,
जौनपुर: भाजपा नेता के सरकारी गनर की गोली लगने से मौत,
जौनपुर(उत्तरशक्ति)बीजेपी नेता मनोज सिंह के सरकारी गनर रत्नेश प्रजापति की गोली लगने मौत।सिपाही की मौत की खबर मिलते पुलिस महकमे में फैल गई सनसनी,
एसपी पुलिस फोर्स के साथ जिला अस्पताल पहुंचे।लोगों से पूछताछ करने के बाद कर रहे थे जांच पड़ताल।
बरसठी थाना क्षेत्र के बबुरी गांव के निवासी मनोज सिंह भाजपा नेता है।मनोज 2020 में मल्हनी विधानसभा उप चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार थे। उनकी सुरक्षा के लिए ड्यूटी लगाया गनर रत्नेश प्रजापति की आज सुबह करीब छह बजे गोली लगने से बुरी तरह जख्मी हो गया।उसे जिला अस्पताल लाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
एसपी देहात ने बताया कि आज सुबह अपने असलहे की सफाई कर रहा था अचानक गोली चल गई।जिससे कांस्टेबल बुरी तरह जख्मी हो गया।उसे अस्पताल ले जाया गया जहां पर उसकी मौत हो गई।
एसपी डॉ अजयपाल शर्मा समेत भारी पुलिस फोर्स मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है।