
ट्रैफिक पुलिस बेखबर प्रशासन करता बड़ी अनहोनी का इन्तज़ार
ट्रैफिक पुलिस बेखबर प्रशासन करता बड़ी अनहोनी का इन्तज़ार
दुर्घटनाओं को दावत देता सेंट थॉमस चौराहा
घंटो जाम में फंस कर हलकान होते हैं स्कूली बच्चे
शिव कुमार प्रजापति शाहगंज तहसील संवाददाता
शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति)शिक्षा क्षेत्र के सबसे व्यस्ततम मार्गों मे से एक सेंट थॉमस चौराहे पर आए दिन भीषण जाम लगा रहता है। जिस कारण आने जाने वाले लोगों के साथ साथ विद्यालय के बच्चे भी हलकान होतें है। आपको बताते चले कि लखनऊ बलिया राज्य मार्ग पर स्थित सेंट थॉमस चौराहा क्षेत्र के सबसे भीड़ भाड़ वाले चौराहों में से एक है, इस चौराहे से होकर छ: विद्यालय के बच्चे गुजरते हैं मगर इस पर प्रशासन की तरफ़ से किसी भी प्रकार की कोई सुरक्षा व्यवस्था नहीं है। जिस कारण आए दिन छोटी छोटी दुर्घटनाएँ होती रहती है। कुछ बड़ी दुर्घटनाओं में लोगों के जान माल की काफी छति भी हो चुकी है, इस बाबत स्थानीय लोगों ने कईं बार आवाज भी उठाई थी मगर नतीजा ढा़क के तीन पात ही रहा।
स्थानीय लोगों की मांग है कि इस मार्ग पर एक गति अवरोधक बनाया जाए जिससे वाहनों की गति कम हो सकें।
सबसे ज्यादा जाम दोपहर के एक बजे से लेकर तीन बजे तक लगता है। जब सभी विद्यालयों में एक साथ छुट्टी होती है। यदि उस समय स्थानीय प्रशासन कुछ ऐसी व्यवस्था कर दे जिससे बच्चों को आने जाने में कोई दिक्कत न हो।
यदि समय रहते स्थानीय प्रशासन द्वारा कोई ठोस उपाय नहीं किया गया तो किसी बड़ी दुर्घटना से इंकार नहीं किया जा सकता है।
उक्त मार्ग के निकट पूर्वांचल शिक्षा निकेतन। प्राइमरी पाठशाला। मीडिल स्कूल। कस्तुरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय। राजकीय महिला महाविद्यालय। सेंट थॉमस इंटर कॉलेज के बच्चे प्रतिदिन विद्यालय जाते हैं।