Take a fresh look at your lifestyle.

पुलिस टीम द्वारा 03 पशु चोर को किया गिरफ्तार

0 360

पुलिस टीम द्वारा 03 पशु चोर को किया गिरफ्तार

कब्जे से चोरी की भैंस व पड़वा मय पिकअप बरामद

शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति)थाना शाहगंज पुलिस टीम द्वारा 03 पशु चोर को किया गिरफ्तार कब्जे से चोरी की भैंस व पड़वा मय पिकअप बरामद
डा0 अजय पाल शर्मा पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद जौनपुर के कुशल निर्देशन में श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर बृजेश कुमार जौनपुर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज अजीत सिंह चौहान के निकट पर्यवेक्षण मे तलाश वारण्टी/वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के अभियान के क्रम में थाना स्थानीय पर पंजीकृत क्रमशः मु0अ0स0 279/2024 धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 में वांछित अभियुक्तगण1. प्रदीप गौतम पुत्र पब्बन 2. सहकार खान पुत्र सईद खान 3. फुरकान पुत्र समशीर अली समस्त निवासीगण हुसैनाबाद थाना शाहगंज जौनपुर को आज दिनांक 24.08.2024 को समय 09:30 बजे सुबह चिरैया मोड़ चीनी मिल से चोरी की भैंस व पड़वा मय पिकअप के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी /बरामदगी के आधार पर धारा 317 (2) भारतीय न्याय संहिता 2023 की बढ़ोत्तरी कर आवश्यक विधिक कार्यवाही
कर सम्बन्धित न्यायालय भेजा जा रहा है ।
गिरफ्तार अभियुक्त गण का नाम व पता
1.प्रदीप गौतम पुत्र पब्बन निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
2.सहकार खान पुत्र सईद खान निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
3.फुरकान पुत्र समशीर अली निवासी हुसैनाबाद थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
अभियुक गण का आपराधिक
1.मु0अ0सं0 279/2024 धारा 303(2),317(2) भारतीय न्याय संहिता 2023 थाना शाहगंज जनपद जौनपुर
बरामदगी का विवरण
1.एक राशि भैंस
2.एक राशि पड़वा
3.एक अदद पिकअप UP 62T 8441
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1.SO रोहित कुमार मिश्रा थाना शाहगंज जनपद जौनपुर 2. उ0नि0 मदन शर्मा, उ0नि0 अशोक वर्मा,हे0का0 प्रमोद यादव थाना शाहगंज जनपद जौनपुर

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow