
अच्छे स्वास्थ्य के लिए ले संतुलित आहार: डॉ रफी़क फारुकी
अच्छे स्वास्थ्य के लिए ले संतुलित आहार: डॉ रफी़क फारुकी
संतुलित आहार से ही मिलता है योगासन का पूरा लाभ:डॉ रफी़क फारूकी
हृदयाघात से बचाव के लिए उच्च रक्तचाप मोटापा शुगर पर नजर रखें लोग
शिव कुमार प्रजापति
शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति )मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉ रफी़क फारूकी का कहना है कि योगासनों का पूरा लाभ यदि लेना है तो संतुलित आहार हर व्यक्ति को लेना चाहिए। आहार लेते समय अपने शरीर की संरचना मौसम और भौगोलिक परिस्थितियों को जरूर ध्यान में रखना चाहिए। जिससे विभिन्न तरह के विकारों से बचा जा सकता है। यही नहीं अच्छे स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए मौसमी भोजन का चयन करना भी हमारे स्वास्थ्य हित में बेहतर होगा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रफी़क फारुकी ने कहा कि भोजन न केवल हमारे पांच तत्वों को बल्कि हमारे चेतन अचेतन मन को भी पोषण देता है। इसलिए भोजन के प्रति हमारा दृष्टिकोण भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए दिनचर्या में हमारे भोजन नाश्ता का भी बहुत महत्व है। फास्ट फूड्स व्यंजनों से हमें बचना चाहिए। चिकित्सा अधीक्षक ने संवाददाता से विशेष बातचीत में आम जनमानस को आवाहन किया कि जब आहार संतुलित तरीके से ग्रहण किया जाता है। और इसके लक्ष्य पूरे होते हैं तभी हमारा स्वास्थ्य सही रहेगा और हमें योग का भी पूरा लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि आहार से संबंधित महत्वपूर्ण पहलुओं जैसे हमें कब भोजन करना है। भोजन में क्या लेना है और कितनी मात्रा में खाना है। और किस प्रकार खाना है आज के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। मधुमेह रोग विशेषज्ञ डॉक्टर फारूकी ने कहा कि दिन में तीन बार आहार लेना हमारे शरीर के लिए बेहद लाभदायक होता है पहले भोजन सुबह नौ बजे से दोपहर 12 के बीच और दूसरा भोजन शाम शुरू होने से पहले और रात का भोजन रात के शुरुआती घंटे में होना चाहिए। जिससे हमारा स्वास्थ्य स्वस्थ रहेगा। बताते चले आपको की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शाहगंज के वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर रफी़क फारुकी कोरोना काल के दौरान मरीजों को प्रातः काल योगासन अपनी उपस्थिति में खुद करवाते थे। जिससे मरीजों को स्वास्थ्य लाभ प्रदान होता था।