Take a fresh look at your lifestyle.

जनपद में बेसिक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दर्जनों खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

0 80

जनपद में बेसिक शिक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए दर्जनों खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में हुआ फेरबदल

जौनपुर(उत्तरशक्ति)शासन की मंशानुरुप बेसिक शिक्षा विभाग में गुणवत्ता संवर्द्वन एवं विभिन्न योजनाओं में गति को तीव्र करने के लिए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ0 गोरखनाथ पटेल ने जिलाधिकारी के अनुमोदन से जनपद के विभिन्न विकास खण्डों में कार्यरत 18 खण्ड शिक्षा अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में संचालित योजनाएं, निपुण भारत मिशन, कायाकल्प, डी0बी0टी0, डिजिटाइजेशन, नामांकन, बच्चों के ठहराव हेतु शैक्षिक वातावरण व परिवेश एवं बालिका शिक्षा के बेहतर क्रियान्वयन हेतु अरविंद कुमार पाण्डेय को वि0ख0 सुजानगंज से बदलापुर, राजेश कुमार वैश्य को वि0ख0 सुईथाकला से धर्मापुर, कन्हैयालाल को वि0ख0 रामनगर से मुफ्तीगंज, अजीत कुमार सिंह को वि0ख0 मड़ियाहू से सिकरारा, अमरदीप जायसवाल को वि0ख0 शाहगंज से मछलीशहर, डॉ0 किरण पाण्डेय को वि0ख0 महराजगंज से सुजानगंज, रमेशचन्द्र पटेल को वि0ख0 धर्मापुर से महाराजगंज, श्रीमती शिखा मिश्रा को वि0ख0 बदलापुर से बक्शा, आनंद प्रकाश सिंह को वि0ख0 सिकरारा से करंजाकला, बसंत कुमार शुक्ला को जिला मुख्यालय से शाहगंज, श्रवण कुमार यादव को वि0ख0 करंजाकला से सुईथाकला, उदयभान कुशवाहा को वि0ख0 बक्शा से मडियाहूँ, सुभाष गुप्ता को नगरक्षेत्र से वि0ख0 रामनगर, अश्वनी कुमार सिंह को वि0ख0 खुटहन से रामपुर, गौतम प्रसाद को वि0ख0 रामपुर से बरसठी, विपुल कुमार उपाध्याय को वि0ख0 मछलीशहर से खुटहन, राजीव रंजन को वि0ख0 बरसठी से नगर क्षेत्र तथा नीरज कुमार श्रीवास्तव को वि0ख0 मुफ्तीगंज से जिला मुख्यालय आवंटित किया गया है।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि इससे विभाग की कार्यकुशलता, पारदर्शिता एवं निष्पादन क्षमता में वृद्वि होगी।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow