
वाराणसी में कांग्रेस नेताओं ने फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला
वाराणसी में कांग्रेस नेताओं ने फूंका अनुराग ठाकुर का पुतला
पुतला छीनने पहुंची पुलिस से हुई झड़प, राहुल गांधी पर टिप्पणी जताया विरोध
डॉ.एस.के.मिश्र (उत्तरशक्ति)ज़िला संवाददाता वाराणसी
वाराणसी(उत्तरशक्ति)बुधवार को कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला फूंका। कांग्रेस नेताओं ने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी से सदन में बहस और गलत टिप्पणी करने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं प्रदर्शन करते हुए अपना विरोध दर्ज कराया।
सांसद के पुतले की अर्थी निकाली और फिर पुतले को आग के हवाले कर दिया। कचहरी चौराहे पर प्रदर्शन और पुतला दहन की सूचना पर पहुंची पुलिस से कांग्रेसियों की नोकझोंक भी हुई, वहीं पुतला छीनने के दौरान पुलिसकर्मी और कांग्रेसी भिड़ गए, हालांकि बाद में मामला शांत हो गया।
राहुल गांधी से माफ़ी को लेकर की मांग
बुधवार को जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल और महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे के संयुक्त नेतृत्व में कांग्रेस नेताओं ने अंबेडकर चौराह कचहरी पर प्रदर्शन किया।हाथों में सांसद अनुराग ठाकुर के विरोध की तख्ती और संसद की तस्वीर लेकर नारेबाजी की। अनुराग ठाकुर से नाराज कांग्रेस नेताओं ने माफी मांगने को कहा।महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि कल संसद भवन में भाजपा नेता अनुराग ठाकुर ने जातिगत बयान देकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का अपमान किया है।
पूरे देश में अनुराग ठाकुर के प्रति रोष है और कांग्रेस सड़क पर है। अनुराग ठाकुर द्वारा संसद भवन इस तरह का जातीय सूचक शब्द इस्तेमाल करना अशोभनीय है।
जिलाध्यक्ष राजेश्वर पटेल ने कहा कि हम कांग्रेसजन अपने नेता राहुल गांधी का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे। सदन में अनुराग ठाकुर ने जो बात की, वह उनकी ओछी मानसिकता को दर्शाता है। अनुराग ठाकुर जब तक माफी नहीं मांगते यह प्रदर्शन जारी रहेगा।