
एक पेड़ माँ के नाम पर लगाइये अध्यक्ष.डॉ नरसिंह बहादुर सिंह
एक पेड़ माँ के नाम पर लगाइये अध्यक्ष.डॉ नरसिंह बहादुर सिंह
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी
ज़िला संवाददाता (उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक)
जौनपुर(उत्तर प्रदेश)
चन्दवक जौनपुर(उत्तरशक्ति)डोभी क्षेत्र के बजरंगनगर अइलिया गांव में पर सोमवार की सुबह लगभग 10 बजे बजरंग नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष डॉ.नरसिंह बहादुर सिंह की अध्यक्षता में सभी व्यापारियों ने मिलकर वृक्षारोपण कर लोगो को जागरूक करते हुए डॉ.नरसिंह बहादुर सिंह ने बयाया।कि उत्तरप्रदेश मुख्यमंत्री आदित्यनाथ के आदेशानुसार एक पेड़ माँ के नाम लगाया जा रहा है।
यह सूचना पूरे भारत में है जागरूक करते हुए।एक पेड़ माँ के नाम लगाइये अच्छे पेड़ लगने से मासूम अच्छे फलदार वृक्ष है।उससे अच्छा फल भी मिलेगा और स्वास्थ्य के लिए भी अच्छा होता है।
इसी लिए आज के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है।इसका लक्ष्य यह है कि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो अच्छी हो उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पूरे जीवन कुछ न कुछ देते ही हैं।जबकि मनुष्य से कुछ नहीं लेते हैं। पेड़-पौधे हमें आक्सीजन, लकड़ी व जड़ी-बूटी देते हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए।
इस अवसर पर महामंत्री विकास सिंह आशु,संरक्षक अजय सिंह, शीतलदान सिंह, रामचंद्र सिंह (दादा ) विजय यादव, राजेश कुमार यादव,सूर्यविजय सिंह सुभाष सिंह. डॉ धर्मराज सिंह,रमेश मोदनवाल,पत्रकार आनन्द कुमार रिंकू सिंह, राजेंद्र सिंह बिरला सिंह आदि गांव के लोग उपस्थित रहे ।