
अइलिया खाद्य सोसाइटी पर किया गया वृक्षारोपण
अइलिया खाद्य सोसाइटी पर किया गया वृक्षारोपण
चंदवक जौनपुर(उत्तरशक्ति)डोभी क्षेत्र के बजरंगनगर अइलिया गांव में स्थित खाद्य सोसाइटी पर शनिवार की दोपहर भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में एडीसीओ केराकत प्रीति सिंह ने वृक्षारोपण कर लोगो को जागरूक करते हुए कहा
कि आज के दिन पूरे प्रदेश में एक साथ वृक्षारोपण किया जा रहा है इसका लक्ष्य यह है कि हमारी आने वाली पीढ़ी सुरक्षित हो अच्छी हो उन्होंने कहा कि पेड़-पौधे पूरे जीवन कुछ न कुछ देते ही हैं।
जबकि मनुष्य से कुछ नहीं लेते हैं। पेड़-पौधे हमें आक्सीजन, लकड़ी व जड़ी-बूटी देते हैं। प्रत्येक मनुष्य को अपने जीवन में कम से कम दो पेड़ अवश्य लगाने चाहिए। पेड़-पौधे द्वारा ही धरती पर बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग को भी कम किया जा सकता है।
इसके साथ ही पेड़ वर्षा लाने के लिए भी सहायक होते हैं।इस अवसर पर एडिओ सुभाष यादव, एडीओ अशोक कुमार,ग्राम प्रधान विनय सिंह,रामदयाल सिंह, केराकत मानवाधिकार अजय सिंह समेत आदि लोग मौजूद रहे।खाद्य विभाग के अरुण सिंह ने कार्यक्रम देखरेख की।