Take a fresh look at your lifestyle.

संविधान की रक्षा के लिए जनता INDIA के साथ’ उपचुनाव परिणाम पर बोले राहुल गांधी

0 117
‘संविधान की रक्षा के लिए जनता INDIA के साथ’
उपचुनाव परिणाम पर बोले राहुल गांधी

नई दिल्ली(उत्तरशक्ति)लोकसभा चुनाव के बाद देश के सात राज्यों में 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजे शनिवार को घोषित किए गए।इंडिया गठबंधन में शामिल दलों ने 13 में से 10 सीटें जीत कर एक बार फिर अच्छा प्रदर्शन किया है।कांग्रेस हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में दो-दो सीटें जीतकर गदगद है।
लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा कि उपचुनाव के नतीजों से साफ है कि देश की जनता इंडिया गठबंधन के साथ है। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, सात राज्यों में हुए उपचुनाव के नतीजों ने स्पष्ट कर दिया है कि भाजपा द्वारा बुना गया ‘भय और भ्रम’ का जाल टूट चुका है।किसान, नौजवान, मजदूर, व्यापारी और नौकरीपेशा समेत हर वर्ग तानाशाही का समूल नाश कर न्याय का राज स्थापित करना चाहता है।
राहुल ने आगे लिखा।अपने जीवन की बेहतरी और संविधान की रक्षा के लिए जनता अब पूरी तरह से INDIA के साथ खड़ी है। जय हिंदुस्तान, जय संविधान.


वहीं, प्रियंका गांधी ने एक पोस्ट में कहा कि सात राज्यों की 13 सीटों पर हुए उपचुनाव में देश की जनता ने अपना समर्थन INDIA गठबंधन को दिया है।देवभूमि हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड की जनता ने कांग्रेस पर भरोसा जताया है।कांग्रेस और इंडिया गठबंधन के सभी विजयी प्रत्याशियों को बहुत-बहुत बधाई।
उन्होंने आगे कहा कि देश की जनता यह समझ चुकी है कि 100 साल पीछे और 100 साल आगे भटकाने वाली राजनीति से देश का भला नहीं होने वाला है।जनता को सकारात्मक राजनीति चाहिए जो वर्तमान को बेहतर करे और भविष्य के उज्ज्वल होने का स्पष्ट खाका तैयार करे. हम युवा भारत की जरूरतों और आकांक्षाओं के प्रति संकल्पबद्ध हैं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow