Take a fresh look at your lifestyle.

नये तीनों कानून प्रति जागरूकता अभियान

0 47

 नये तीनों कानून प्रति जागरूकता अभियान

शिवकुमार प्रजापति(उत्तरशक्ति)शाहगंज तहसील संवाददाता जनपद जौनपुर

शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति)नये तीनों कानून हेतु जागरूकता अभियान महिला अपराध,साइबर क्राइम 1930 और यातायात व्यवस्था हेतु किया जागरुक गया।

सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा।हिस्ट्रीशीटर की निगरानी की गई।ग्राम बड़ागांव में आगामी मोहर्रम के त्यौहार के ताजिया रखने वाले स्थान एवं मार्गों का भ्रमण तथा सावन कावड़ यात्रा के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया एवम बड़ा गांव के एचएस की निगरानी की गई और वार्ता कर गौर तस्करी मादक पदार्थ जैसे करने वाले अपराधों के रोकथाम हेतु गांव में जन चौपाल में उपस्थित व्यक्तियों से बातचीत की गई तथा मौके पर उपस्थित व्यक्तियों की समस्याओं का निस्तारण किया गया ।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज ठाकुर की अध्यक्षता ग्राम बड़ागांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित हुआ।कार्यक्रम में अंग्रेजों के द्वारा 1860 में लायें गये कानून भारतीय दंड संहिता के स्थान पर भारतीय न्याय संहिता लाया गया है। कोतवाल श्री मनोज कुमार ठाकुर ने बताया कि अंग्रेजों ने 1857 की क्रांति के बाद दंडात्मक कार्रवाई हेतु आईपीसी लाया गया था। अब दंड के बजाय न्याय पर जोर रहेगा।

वहीं 1973 में बने सीआरपीसी के स्थान पर (बीएनएसएस) लाया गया है। वहीं तीसरा कानून 1872 भारतीय साक्ष्य अधिनियम के स्थान पर भारतीय साक्ष्य विधेयक (बीएसए) लाया गया है।वहीं महिला अपराध पर रोकथाम को प्राथमिकता बताते हुए कहा कि किसी भी तरह के अपराध हेतु तत्काल महिला हेल्प लाइन पर सूचना दे। राउंड द क्लॉक महिला पुलिस उपलब्ध है।

वहीं लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा कि महिला सम्बोधित अपराध के रोकथाम हेतु मिशन शक्ति के तहत अभियान चलाया जा रहा है। महिला के साथ हुये अपराध पर महिला पुलिस द्वारा एफआईआर दर्ज किया जाता है। कहा महिला सम्बन्धित अपराध होने पर तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1090/181/108/102/7016/ 1073/1098 पर फोन कर शिकायत दर्ज करायें।

इन नम्बरों पर सूचना देने वालों का नाम गुप्त रखा जाता है। वहीं इस हेतु थाने पर महिला हेल्प डेस्क स्थापित है। साइबर क्रिमिनल्स से होसियार रहने कों कहा। व्यक्तिगत जानकारी किसी से भी फोन पर साझा न करें। न हीं कोई एप्स अथवा लिंक डाउनलोड न करें। बैंक व लाटरी के नाम पर धोखाधड़ी आम बात है। अनजान नम्बर का फोन न उठाए न ही वीडियो काल रिसिव करें।

साइबर फ्राड होने पर तत्काल 1930 नम्बर पर फोन कर आनलाइन सूचना दे।यातायात के नियमों का पालन करने हेतु सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा का नारा दे लोगों को जागरूक करने हेतु छात्रों का आह्वान किया। हेलमेट लगायें चार पहिया वाहन चला रहे हैं।तो बेल्ट पहने विभिन्न विषयों पर जागरुक किया गया। शासन द्वारा जारी हेल्पलाइन नंबर के प्रयोग हेतु प्रोत्साहित किया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow