Take a fresh look at your lifestyle.

जमीनी विवाद को लेकर जेठ जेठानी व देवरानी में खूनी संघर्ष।पिटाई से देवरानी हुई घायल

0 173
जमीनी विवाद को लेकर जेठ जेठानी व देवरानी में खूनी संघर्ष।पिटाई से देवरानी हुई घायल

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी

सह-सम्पादक उत्तरशक्ति,

जौनपुर(उत्तर प्रदेश)

जौनपुर(उत्तरशक्ति)जफराबाद थाना क्षेत्र के में कुतुपुर में जमीनी विवाद को लेकर जेठ और जेठानी ने मिलकर देवरानी को पीट कर घायल कर दिया। इसी थाना क्षेत्र के कुतुपुर निवासी कविता चौहान उम्र 35 वर्ष पत्नी सतीश को जमीनी विवाद को लेकर उसके जेठ और जेठानी ने लाठी डंडे से उसे पीटकर घायल कर दिया जिससे उसके सर पर गंभीर चोट आई है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सतीश चौहान रोजी रोटी के सिलसिले में मुंबई में रहता है। पत्नी घर पर अकेली अपनी तीन साल की लड़की के साथ रहती है। इसी बात का फायदा उठाते हुए महिला के जेठ और जेठानी ने उसे मारने पीटने का काम किया।

महिला ने मारने पीटने की सूचना स्थानीय पुलिस को दी।पुलिस महिला की तहरीर पर मामला पंजीकृत कर कार्यवाही मे जुट गई है।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow