Take a fresh look at your lifestyle.

होटल में दो युवको एक साथ महिला डाक्टर मना रही थी रंगरलियाँ,उसके डाक्टर पति ने पकड़ा रंगेहाथो और जमकर किया पिटाई,

0 113
होटल में दो युवको एक साथ महिला डाक्टर मना रही थी रंगरलियाँ,उसके डाक्टर पति ने पकड़ा रंगेहाथो और जमकर किया पिटाई

(उत्तर शक्ति)एक सरकारी अस्पताल में पोस्टेड है महिला डाक्टर
कासगंज का एक हैरतअंगेज़ मामला सामने आया है। जहा एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी को अपने दो प्रेमियों के साथ होटल में आपत्तिजनक स्थिति में रंगरलियां मनाते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। इस घटना के बाद डॉक्टर पति और उसके परिवार वालों ने पत्नी और उसके दोनों प्रेमियों की जमकर पिटाई कर दी।

इस हाईवोल्टेज ड्रामे का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला और उसके दो प्रेमियों को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। दोनों प्रेमी युगल को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक पति-पत्नी के बीच पिछले दो साल से विवाद चल रहा है। दोनों अलग-अलग रहते हैं, डॉक्टर पत्नी कासगंज जिले के एक सरकारी अस्पताल में तैनात हैं। बताया जा रहा है कि महिला डॉक्टर का पति काफी समय से अपनी पत्नी पर नजर रख रहा था। बुधवार को एक होटल में महिला डॉक्टर दो युवकों के साथ रंगे हाथ पकड़ी गई।

जब इसकी जानकारी डॉक्टर पति को हुई तो वह पूरे परिवार के साथ होटल पहुंच गया और तीनों को एक साथ कमरे में पकड़ लिया। इसके बाद जमकर मारपीट हुई। पति ने बताया कि उसकी शादी 2013 में हुई थी। उसकी पत्नी के युवकों से अवैध संबंध थे। ससुराल वालों को समझाया और शिकायत की तो उन्होंने झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी दी। करीब एक साल पहले महिला ससुराल छोड़कर कहीं और रहने लगी। पुलिस का कहना है कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और उसके अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow