Take a fresh look at your lifestyle.

मानीकलां में सफाईकर्मी की लापरवाही ,रमजान में मस्जिदों के बाहर नहीं हुई सफाई

0 111

मानीकलां में सफाईकर्मी की लापरवाही ,रमजान में मस्जिदों के बाहर नहीं हुई सफाई

मानी कलां कस्बे में लगा कूडो का अम्बार जिम्मेदार मौन सफाई करेगा कौन 

मानी कलां, जौनपुर(उत्तरशक्ति)। विकास खण्ड सोधी शाहगंज क्षेत्र के कस्बा मानी कलां में सफाईकर्मी की लापरवाही से स्थानीय निवासी परेशान हैं। रमजान के पवित्र माह में भी मस्जिदों के बाहर सफाई नहीं की गई है। कस्बावासियों का आरोप है कि सफाईकर्मी द्वारा मस्जिदों के बाहर न तो सफाई की गई और न ही चूने का छिड़काव किया गया। जिन मस्जिदों के आसपास सफाई नहीं हुई, उनमें बड़ी जामा मस्जिद, पूरब तरफ मीनार वाली मस्जिद, भुनास वाली मस्जिद और पुराने यूबीआई बैंक के बगल वाली जन्नतुल फिरदौस मस्जिद शामिल हैं। जहाँ एक तरफ अरबो रुपये सरकार खर्च करती है देश में सफाई के नाम पर वहीं दूसरी ओर कुछ कामचोर सफाई कर्मी भी ऐसे है जो किसी तरह का कुछ काम नहीं करना चाहते है।इसकी सबसे बड़ी वजह या भी है ग्रामीण क्षेत्रों में उनको लोकल राजनीतिक शरण हासिल होती है। जब भी ग्रामीण उनसे सफाई के लिए कुछ कहते है तो अपना राजनीतिक रसूख दिखाने लगते है। इसी कड़ी में विकास खण्ड सोधी शाहगंज जनपद जौनपुर का कस्बा मानी कलां आता है।

यहाँ पर दो दो सफाई कर्मी है मगर सिर्फ नाम के है।

मानी कलां बड़ी जमा मस्जिद से पुराने रास्ते से होते हुए आपको ईदगाह पर जाना हुआ तो आपको पहले गन्दगी के अम्बार से गुजरना होगा। उसी तरह महर्षि दयानन्द इण्टर कालेज मानी कलां के रास्ते है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में छात्र छात्रा इसे रास्ते से होते हुए स्कूल आते जाते है और नई नई बीमारियों के आपने साथ लेकर विद्यालय और घर चले जाते है।

आप जैसे ही गुरैनी से मानी कलां नसीराबाद चौराहा पर प्रस्थान करेंगे सबसे पहले आपको चौराहे पर कूड़े पटरी के साइड में मिलेगे, पहले आप कूड़े के दर्शन करे फिर आप अपनी मंजिल की तरह यात्रा करे। यही हाल बड़ी जामा मस्जिद के कटरे का है ठीक कटरे के सामने आपको गंदगी और मच्छरों का सामना करना पड़ेगा।

यही हाल जब आप एजेंसी चौराहे से बस्ती में जायेंगे।

बस्ती से अम्बेडकर मार्ग जाने वाले रास्ते पर नाली भरी मिलेगी कई कई जगह तो पानी ऊपर से निकलने लगता है। आने जाने वाले बस्ती वासियों को कही कठिनाइयाँ होती है। शादी विवाह में और समस्या बढ़ जाती है जब बाहर से आये हुए मेहमानों की नजर पड़ती है। इस दुर्दशा के बारे पूछने लगते है क्या यह कोई सफाई कर्मी नहीं हैं क्या यहाँ तब बहुत शर्मिंदगी होती है।

जब इस सम्बन्ध में उत्तरशक्ति के उप सम्पादक इम्तियाज अहमद ने सफाई कर्मी से दूर संचार के माध्यम से बात की तो सफाई कर्मी का कहना था कि मैं ब्लॉक पर हूं। दूसरे सफाई कर्मी का काल रिसीव नहीं हुआ काई बार कॉल किया गया।

क्या कहा ए डी ओ पंचायत ने

ए डी ओ पंचायत दीपक यादव शाहगंज सोधी से दूर संचार के माध्यम से सफाई न होने के सम्बन्ध में पूछा गया तो उनका कहना था कि मुझे आज ही जानकारी हुई है आपके मध्यम से , ,अभी मै ब्लॉक पर पहुंच कर जानकारी लेता हूँ कि मानी कलां में कौन सफाई कर्मी की ड्यूटी है l

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow