Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता का निधन

0 129

 

जौनपुर: मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता का निधन

निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )।  प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चंद्र यादव के पिता का मंगलवार को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में उपचार के दौरान निधन हो गया।

उनके निधन की खबर मिलते ही जिले में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन, शुभचिंतक और समर्थक अस्पताल पहुंचकर अंतिम दर्शन करने लगे।

जानकारी के अनुसार, मंत्री गिरीश चंद्र यादव के पिता पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे और मेदांता अस्पताल में उनका उपचार चल रहा था। सोमवार को उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। परिवारजनों ने बताया कि अंतिम संस्कार का कार्यक्रम पारिवारिक परामर्श के बाद तय किया जाएगा।

जिले के जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों सहित विभिन्न सामाजिक एवं राजनीतिक संगठनों ने मंत्री को संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभी ने इस क्षति को अपूरणीय बताते हुए शोक संतप्त परिवार को धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow