
जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा मछलीशहर से प्रिया सरोज ने लहराया सपा का झंडा
जौनपुर में बाबू सिंह कुशवाहा मछलीशहर से प्रिया सरोज ने लहराया सपा का झंडा
जौनपुर :मोदी का प्रत्याशी हुआ फेल सपा प्रत्याशी ने किया फतह
बाबू सिंह कुशवाहा ने भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को हराया
डॉ.इम्तियाज अहमद सिद्दीक़ी /शिव कुमार प्रजापति
जौनपुर(उत्तरशक्ति) मछलीशहर। पूर्व कांग्रेसी एवं जौनपुर लोकसभा चुनाव के भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह अपनी राजनीतिक रसूखों के बदौलत जनपद जौनपुर के राजनीतिक कार्यकर्ताओं को नजर अंदाज करते हुए भले ही भाजपा आलाकमान से टिकट प्राप्त कर संसद में परचम लहराने का सपना संजोए थे।परंतु लोकसभा जौनपुर के मतदाताओं ने बाबू सिंह कुशवाहा को विजयी बना।
कृपाशंकर सिंह के सपनों पर पानी फेर दिया और भाजपा प्रत्याशी का संसद भवन में पहुंचने का सपना एक बार फिर अधूरा रह गया।वाराणसी मण्डल के उत्तरी-पश्चिमी हिस्से और गोमती नदी किनारे बसा इमरती और मूली-मक्के के लिए प्रसिद्ध जौनपुर जिले में दो संसदीय क्षेत्र हैं एक जौनपुर तो दूसरा मछलीशहर। यहां पर 18 वीं लोकसभा चुनाव के लिए छठवें चरण में यानी 25 मई को मतदान हुआ था। दोनों ही लोकसभा क्षेत्रों में सपा प्रत्याशी विजयी परचम का झंडा खिलाया।
एनडीए भाजपा प्रत्याशी कृपाशंकर सिंह को चक्र 32 वें राउंड में कुल 409795 मत मिलें और इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी बाबू सिंह कुशवाहा को कुल मत 509130 मतों के साथ विजयी घोषित किया गया। बाबू सिंह कुशवाहा ने अपने प्रतिद्वंदी कृपा शंकर सिंह को 99335 मतों से हराया।वहीं बसपा प्रत्याशी पूर्व सांसद श्याम सिंह यादव तीसरे स्थान पर रहे श्याम सिंह को कुल मत 157137 मिले।
मछली शहर लोकसभा से इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने सबसे कम उम्र की सांसद बनकर पूर्वांचल में इतिहास रचा।
मछली शहर से भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को करारी हार देने वाली इंडिया गठबंधन सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज ने अपनी जीत दर्ज करने के बाद कहा कि हम महंगाई कम करेंगे रोजगार लाएंगे और गरीबों के लिए रोजगार और कानून को मजबूत करने का प्रयास करेंगे।
प्रिया सरोज ने मछली शहर से अपने प्रतिद्वंद्वी भाजपा प्रत्याशी बीपी सरोज को 35850 मतों से पराजित किया। और सपा प्रत्याशी प्रिया सरोज को कुल 451292 मत प्राप्त हुऐं। पूर्व सांसद बीपी सरोज को कुल 415442 मत ही मिले। लोकसभा जौनपुर और मछली शहर चुनाव का मतगणना स्थल पूर्वांचल यूनिवर्सिटी कैंपस बनाया गया था। जहां पर सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह चाक-चौबंद थी। मछलीशहर लोकसभा सीट से विजयी प्रत्याशी प्रिया सरोज को जौनपुर सीडीओ श्री सीलम साईं तेजा ने सर्टिफिकेट दिया। उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है।
जौनपुर लोकसभा सीट से विजयी फतह लहराने वाले बाबू सिंह कुशवाहा ने जौनपुर के मतदाताओं को धन्यवाद दिया। मतगणना स्थल पर पुलिस अधीक्षक डॉ अजय पाल शर्मा जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार मांदड़ सहित जिले के आला अधिकारी उपस्थित रहे।