
नम आंखों से आर्मी मैन के पिता रामसबद को अंतिम विदाई
नम आंखों से आर्मी मैन के पिता रामसबद को अंतिम विदाई
मुखाग्नि देते बिलख पडे़ पुत्र आईटीबीपी, आर्मी के जवान
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी सह-संपादक
उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक
जौनपुर(उत्तर प्रदेश)
शिवकुमार प्रजापति उत्तरशक्ति
शाहगंज तहसील संवाददात
शाहगंज जौनपुर(उत्तरशक्ति)गरीबी की ज्वाला से अपने बच्चों को शिक्षा एवं मेहनत के बल पर देश सेवा में भेजने वाले किसान रामसबद यादव अब आम जनमानस के बीच नहीं रहे। ज्ञात हो कि ग्राम गोल्हागौर निवासी 60 वर्षीय रामसबद यादव का शुक्रवार की मध्य रात्रि लम्बी बीमारी के बाद मृत्यु हो गया।
स्वर्गीय रामसबद के तीन पुत्र थे।बड़े पुत्र पवन यादव इंडियन आर्मी में अन्य राजस्थान में देश सेवा में थे एवं पुत्र शिव कुमार यादव तिब्बत चीन सीमा पुलिस बल के जवान है। जो अरुणाचल प्रदेश में थे।