Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष नामित हुए इम्तियाज अहमद नदवी पयाम-ए-इंसानियत की बैठक में मानवता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

0 40

 

 

जौनपुर:शाहगंज यूनिट के अध्यक्ष नामित हुए इम्तियाज अहमद नदवी

पयाम-ए-इंसानियत की बैठक में मानवता, भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने पर दिया गया जोर

शाहगंज ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत की एक महत्वपूर्ण बैठक रविवार को शाहगंज में मुफ्ती अबू हुरैरा नदवी के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में संगठन के कार्यालय से आए मौलाना अरशद नदवी और मौलाना नजमुस्साकिब नदवी गाजीपुरी की मौजूदगी में संगठन के उद्देश्यों और सामाजिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा हुई। इस दौरान इम्तियाज अहमद नदवी को शाहगंज यूनिट का अध्यक्ष नामित किया गया।

बैठक में मुफ्ती अबू हुरैरा नदवी, यासिर नदवी, मौलाना आसिफ नदवी और मुफ्ती अबूजर कासमी को यूनिट का सदस्य नामित किया गया। उपस्थित लोगों ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुंचाने और समाज में मानवता एवं भाईचारे की भावना को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

मानवता और आपसी भाईचारे का संदेश पहुंचाने पर जोर

बैठक में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में समाज के बीच प्रेम, आपसी सम्मान, सहयोग और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देना बेहद जरूरी है। लोगों को आपसी मतभेदों से ऊपर उठकर एक-दूसरे के सुख-दुख में सहभागी बनना चाहिए। जरूरतमंदों की सहायता करना और मानवीय मूल्यों की रक्षा करना समाज के प्रत्येक व्यक्ति की जिम्मेदारी है।

वक्ताओं ने कहा कि ऑल इंडिया पयाम-ए-इंसानियत की विचारधारा मौलाना अबुल हसन अली हसनी नदवी (अली मियां नदवी) के पैगाम-ए-इंसानियत से प्रेरित है। संगठन का उद्देश्य लोगों के बीच प्रेम, सहानुभूति, शांति, सद्भाव और आपसी सहयोग की भावना को मजबूत करना है। संगठन लोगों को धार्मिक एवं सामाजिक मतभेदों से ऊपर उठकर मानवता की सेवा करने और समाज में भलाई के कार्यों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करता है।

सेवा-ए-खल्क के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प

बैठक में इस बात पर भी जोर दिया गया कि समाज में शांति और सौहार्द बनाए रखने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक हैं। लोगों के बीच आपसी विश्वास बढ़ाने, जरूरतमंदों की मदद करने और मानवीय संवेदनाओं को मजबूत करने के लिए सामाजिक स्तर पर जागरूकता बढ़ाई जानी चाहिए।

शाहगंज यूनिट के गठन को संगठन के उद्देश्यों को आगे बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया गया। उम्मीद जताई गई कि नवनियुक्त अध्यक्ष इम्तियाज अहमद नदवी के नेतृत्व में सभी सदस्य मानवता की सेवा, आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए मिलकर काम करेंगे।

बैठक में संगठन के संदेश को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने और समाज में प्रेम, सहयोग तथा इंसानियत की भावना को मजबूत बनाने पर सहमति जताई गई।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow