Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:राजपूत सेवा समिति द्वारा एंकर सलमान शेख सम्मानित

0 161

 

जौनपुर:राजपूत सेवा समिति द्वारा एंकर सलमान शेख सम्मानित

महाराणा प्रताप जयंती समारोह में मिला सम्मान

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती के अवसर पर राजपूत सेवा समिति द्वारा आयोजित भव्य कार्यक्रम में जनपद जौनपुर के प्रसिद्ध एंकर सलमान शेख को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का सफल निर्देशन एवं संचालन करने पर मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री महेंद्र सिंह, महाराष्ट्र के पूर्व गृह राज्य मंत्री कृपाशंकर सिंह तथा पूर्व सांसद केपी सिंह ने सलमान शेख, उनके छोटे भाई प्रद्युमन एवं पूरी टीम को सम्मानित किया।

इस अवसर पर सलमान शेख ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए गर्व की बात है और वह इसे पूरी टीम की मेहनत एवं जनपदवासियों के स्नेह का परिणाम मानते हैं। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों एवं भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता ओम प्रकाश सिंह के प्रति विशेष आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने लोगों का मन मोह लिया। बड़ी संख्या में समाजसेवी, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। महाराणा प्रताप के शौर्य और बलिदान को याद करते हुए वक्ताओं ने उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow