
जौनपुर, शाहगंज:मासूम के साथ दो किशोरों ने किया आप्रकृतिक दुष्कर्म पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
जौनपुर, शाहगंज:मासूम के साथ दो किशोरों ने किया आप्रकृतिक दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपियों को किया गिरफ्तार।
विशाल सोनी
शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। कोतवाली क्षेत्र के एक गॉंव दुष्कर्म करने का एक सनसनी खेज मामला सामने आया है।जिसमे कोतवाली पुलिस मामले की जांच पड़ताल और आरोपियों की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
बताया जाता है की नगर से सटे सबरहद में सोमवार की दोपहर एक सात वर्षीय बालक अपने घर के बाहर खेल रहा था।आरोप है तभी दो किशोर जिसमे एक उम्र 13 वर्ष एवं दूसरे का 9 वर्ष बताया जा रहा है। बहला फुसला कर एक सुनसान स्थान पर ले गए।जहां उक्त मासूम के साथ आप्रकृतिक दुष्कर्म किया।और भाग गए।परिजनों को जानकारी होने पर तत्काल कोतवाली पुलिस को जानकारी दी।जिसपर कोतवाली तत्काल पीड़ित को उपचार हेतू सामुदायिक स्वास्थ केंद्र ले गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गम्भीर देखते हुए चिकित्सकों ने बेहतर उपचार हेतू जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बॉक्स में
परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।आवश्यक लिखा पढ़ी की जा रही है।उसके बाद चालान न्यायालय प्रेषित किया जाएगा
अजीत सिंह चौहान क्षेत्राधिकारी शाहगंज





