Take a fresh look at your lifestyle.

मुख्यमंत्री केजरीवाल को सर्वोच्च न्यायालय ने दिया जमानत, जौनपुर में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

0 57
मुख्यमंत्री केजरीवाल को सर्वोच्च न्यायालय ने दिया जमानत, जौनपुर में आप कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न

रसाल बरनावल संवाददाता जौनपुर उत्तर शक्ति 

जौनपुर(उत्तरशक्ति)आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को उच्चतम न्यायालय द्वारा एक (1) जून तक अंतरिम जमानत दिए जाने के बाद आम आदमी पार्टी जौनपुर के कार्यकर्ताओं द्वारा आप पार्टी के कार्यालय में जश्न मनाया गया।

उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शामिल हुए  पार्टी के पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर अनुराग मिश्रा, जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना, काशी प्रांत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राम रतन विश्वकर्मा, जिला उपाध्यक्ष अमरनाथ यादव, जिला सचिव एडवोकेट शैलेंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष विजय सिंह बागी, जिला कोषाध्यक्ष डॉ दिवाकर मौर्या, जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी, समाजसेवी प्रदीप मिश्रा,व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव हिंंच नारायण तिवारी, यूथ विंग प्रदेश उपाध्यक्ष आशुतोष मौर्या, विधि प्रकोष्ठ पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष अनुराग मणि त्रिपाठी, यूथ विंग पूर्व प्रदेश सचिव विवेक यादव विक्की, अमर सिंह, विमलेश चंद्र, विनोद चौधरी, शशिधर चौहान, विधि प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष अनिल धर, विशाल यादव, अनिल यादव, विशाल मौर्य, इत्यादि कार्यकर्ता शामिल हुए।

उक्त कार्यक्रम कि सूचना पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी अतुल कुमार तिवारी ने दिया।

पूर्वांचल प्रांत प्रभारी डॉक्टर नारायण मिश्रा ने कहा कि शीर्ष अदालत ने शुक्रवार को केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए लोकसभा चुनाव में प्रचार करने के लिए अंतरिम जमानत दे दी है इसके लिए हम सभी कार्यकर्ता माननीय सर्वोच्च न्यायालय सुप्रीम कोर्ट का आभार प्रकट करते हैं।

जिला अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह मुन्ना ने कहा कि आज हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए बहुत ही खुशी का दिन है क्योंकि हमारे शीर्ष नेतृत्व माननीय केजरीवाल जी हम सभी को पुनः मार्गदर्शन करेंगे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow