Take a fresh look at your lifestyle.

दो वांछित अभियुक्तों किया गया गिरफ्तार कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद

0 138

 

दो वांछित अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक चाकू बरामद

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)

जौनपुरी (उत्तर शक्ति)डॉ0 अजय पाल शर्मा, पुलिस अधीक्षक जनपद जौनपुर के निर्देशन में अपराध की रोकथाम एवं अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में श्री शैलेन्द्र कुमार सिंह अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी सदर श्री परमानंद कुशवाहा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह, उ0नि0 दुर्गविजय यादव व हमराही कर्मचारीगण के साथ कर्तिहां चौराहे पर चेकिंग संदिग्ध व्यक्ति/वाहन व तलाश वांछित अपराधियों/वारंटियों में मामूर था कि मुखबीर द्वारा सूचना प्राप्त हुई दिनांक 29.04.2024 की रात्रि मे घटना कारित करने वाले दो अभियुक्त मंगरेसर मोड़ पर कही भागने के फिराक में साधन का इंतजार कर रहे है, मुकबीर की सूचना पर थानाध्यक्ष हमराही कर्मचारीगण के साथ मंगरेसर मोड पर पहुंचकर दो वांछित अभियुक्तों 1. सुरेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 हीरालाल विश्वकर्मा उम्र करीब 39 वर्ष निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2. जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र जवाहर लाल विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को समय करीब 11.30 बजे हिरासत पुलिस में लिया गया, एवं घटना में प्रयुक्त चाकू को अभियुक्तों के निशानदेही पर बरामद किया गया। अभियुक्तगणों के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।

घटना का संक्षिप्त विवरण

दिनांक 23/24.04.2024 की रात्रि में समय करीब 2.00 बजे सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम जमुनीपुर के सत्यम सिंह उर्फ कल्लू पुत्र अरविन्द सिंह उम्र 24 वर्ष को भैंस बांधने व हटाने की बात को लेकर अभियुक्तगण शनि विश्वकर्मा पुत्र सुरेश विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा पुत्र हीरालाल, जितेन्द्र पुत्र जवाहिर विश्वकर्मा व प्रदीप विश्वकर्मा पुत्र जवाहिर विश्वकर्मा निवासीगण जमुनीपुर थाना बक्शा जिला जौनपुर द्वारा धार दार हथियार (चाकू) से जान से मारने की नियत से हमला कर दिया गया है, जिन्हे गंभीर चोटे आयी है, प्राप्त सूचना पर तत्काल पुलिस बल को भेजकर शांति व्यवस्था कायम कराते हुए अभियुक्तगणों के विरुद्ध प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0 111/24 धारा 324/307 भादवि पंजीकृत किया गया एवं अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी हेतु टीम बनाया गया, आज दिनांक 30.04.24 को अभियुक्त 1. सुरेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 हीरालाल विश्वकर्मा उम्र करीब 39 वर्ष निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर 2. जितेन्द्र कुमार विश्वकर्मा पुत्र जवाहर लाल विश्वकर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बक्शा जनपद जौनपुर को गिरफ्तारी की गयी एवं शेष दो अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु दबिश दी जा रही है।

*गिरफ्तार अभियुक्त-*
 सुरेश विश्वकर्मा पुत्र स्व0 हीरालाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बक्शा जौनपुर।
 जितेन्द्र विश्वकर्मा पुत्र जवाहर लाल विश्वकर्मा निवासी ग्राम जमुनीपुर थाना बक्शा जौनपुर।

*पंजीकृत मुकदमा*….

 मु0अ0सं0 111/2024 धारा 324/307 भादवि व बढोत्तरी धारा 504/506/34 भादवि व 4/25 आयुध अधिनियम।

*बरामदगी-*
 एक चाकू

*गिरफ्तारी करने वाली टीम –*
1. थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह थाना बक्सा, जौनपुर।
2. उ0नि0 दुर्गविजय यादव थाना बक्सा, जौनपुर।
3. हे0का0 शमीम अख्तर थाना बक्सा, जौनपुर।
4. हे0का0 उमेश चन्द्र थाना बक्सा, जौनपुर।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow