
डाक्टर सन्तोष कुमार गिरि को केन्द्रीय कांग्रेस पार्टी नें केराकत विधानसभा का बनाया कोआर्डिनेटर
डाक्टर सन्तोष कुमार गिरि को केन्द्रीय कांग्रेस पार्टी नें केराकत विधानसभा का बनाया कोआर्डिनेटर
कार्यकर्ताओं एवं गठबंधन के लोगों में खुशी का माहौल
डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)
मोहम्मद असलम ख़ान केराकत जौनपुर उत्तरशक्ति
जौनपुर जिले के केराकत तहसील क्षेत्र के थानागद्दी गांव खर्गसेनपुर निवासी वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डाक्टर सन्तोष कुमार गिरि को पार्टी के प्रति वफादारी,दमदारी,और इनकी इमानदारी को देखते हुए कांग्रेस पार्टी नें इनको केन्द्रीय चुनाव समिति का विधानसभा केराकत कोआर्डिनेटर बनाया गया है। आपको बताते चलें कि डाक्टर सन्तोष कुमार गिरि की इमानदार छवि के कारण इनको पार्टी नें कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी हुई थी।
और कई पदों को दी हुई है। जो डाक्टर साहब बखूबी सम्हाल भी रहे हैं। और कार्यकर्ताओं के दुःख दर्द में साथ हमेशा खड़े रहते हैं। इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी द्वारा केन्द्रीय चुनाव समिति विधानसभा केराकत का कोआर्डिनेटर बनाये जानें पर डाक्टर सन्तोष कुमार गिरि नें कहा कि 2024 में कांग्रेस पार्टी की केन्द्र में सरकार बनाने जा रही है।
जनता किसी भी कीमत पर भारतीय जनता पार्टी के बहकावे में आने वाली नहीं है 2024 में हो रहे लोकसभा चुनाव में भाजपा के 400 पार के सपनें चकनाचूर हो जायेंगे। आज हमारे देश की जनता बढ़ती मंहगाई, बेरोजगारी, से हैरानों परिशान है। अबकी बार गठबंधन के सभी लोगसभा प्रत्याशियों को जिताकर जनता सिर्फ और सिर्फ कांग्रेस की सरकार बनाने जा रही है।
इस अवसर पर केन्द्रीय कांग्रेस पार्टी के केराकत विधानसभा कोआर्डिनेटर डाक्टर सन्तोष कुमार गिरि को पार्टी के लोगों एवं एवं गठबंधन के लोगों नें फूलमालाओं से उनका स्वागत किया