Take a fresh look at your lifestyle.

घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए 2 लाख का सामान

0 105

घर में घुसकर चोरों ने उड़ाए 2 लाख का सामान

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़ जौनपुर(उत्तर शक्ति)

जौनपुर। सरायख्वाजा गांव में चोरों ने एक घर में घुसकर जेवर वह मोबाइल फोन चुरा ले गए। घटना की जानकारी परिजनो को जागने के बाद हुई।पुलिस पीड़ित के तहरीर पर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

सरायख्वाजा थाना अंतर्गत इसी गांव में रामदिन सिंह का मकान है।शनिवार की रात घर के समीप रखें लकड़ी से बने सीडी के सहारे छत के रास्ते घर के अंदर प्रवेश किए और कमरे के अंदर जेवर व चार मोबाइल फोन चुरा ले गए। परिजनो के अनुसार चोरी लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।

रामदीन ने बताया कि रोज की तरह जब शनिवार रात हम सब भोजन करके सोने के लिए कमरे में चले गए इसी दौरान हौसला बुलंद चोरों ने घटना को अंजाम दिया मेरा बेटा अभिषेक सिंह एक वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होने गया था रात करीब 12 बजे जब वह वापस लौटा तो दरवाजा खोलने के लिए उसने फोन मिलाया लेकिन मोबाइल बंद बता रहा था इसके बाद उसने जोर से आवाज लगाई तो सब जाग गए दरवाजा जब हम लोगों ने जाकर खोला तो देखा कि कुछ सामान बिखरे पड़े थे कमरे में जाकर देखा तो अलमारी में रखे जेवरात और मोबाइल फोन गायब था।घटना के चलते परिवार मे दहशत का माहौल बना हुआ है।थानाध्यक्ष राजेश कुमार मिश्रा ने बताया की रामदिन के तहरीर पर जांच पड़ताल की जा रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow