Take a fresh look at your lifestyle.

मनबढ़ बारातियों ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

0 72

मनबढ़ बारातियों ने पूर्व प्रधान के बेटे को मारी गोली, हालत गंभीर

डॉ.इम्तियाज़ अहमद सिद्दीक़ी ब्यूरो चीफ़
जौनपुर(उत्तर शक्ति)

जौनपुर शाहगंज कोतवाली क्षेत्र अन्तर्गत बडौना गांव में शुक्रवार रात आयीं बारात में गाने को लेकर हुये विवाद में मनबढ़ बरातियों ने पूर्व प्रधान पुत्र को गोली मारकर घायल कर दिया। गोली लगने की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उपचार हेतु राजकीय चिकित्सालय भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।
पीडित के पिता पप्पू बिंद का कहना है कि गांव में राम प्रसाद बिंद की पुत्री सोनी बिंद का विवाह आजमगढ़ जनपद के खरहोत्ती लसडा खुर्द के जोखन बिंद के सुपुत्र गोबिंद से तय हुआ था। शुक्रवार की देर रात आई बारात में निमंत्रण देने पुत्र पहुंचा था। 18 वर्षीय वर्षीय अमन को द्वारचार के दौरान गोली मार दिया गया।

बताया जाता है कि मनबढ़ बारातियों ने मनपसंद गाने को लेकर नर्तकी से विवाद कर लिया। बीच बचाव करने पर जांघ में गोली मारकर घायल कर दिया।
घायल अमन को दबंग साथ ले भागने लगे। किसी तरह छूट परिजनों को घटना की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। फिलहाल राजकीय चिकित्सालय से घायल अमन को जिला चिकित्सालय रेफर किया गया है। वहीं पिता की तहरीर पर चार नामजद के विरुद्ध मामला पंजीकृत किया गया है। आरोपित फरार बताए जाते हैं। पुलिस सरगर्मी से आरोपितो की तलाश में जुटी है।

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow