Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

0 86

 

 

जौनपुर: सांप के काटने से मासूम बच्ची की मौत, परिवार में मचा कोहराम

 

जितेन्द्र कन्नौजिया

केराकत, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। केराकत थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में सांप के काटने से मासूम बच्ची काव्या की मौत हो गई। इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही बच्ची ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई और गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अजय यादव की पुत्री काव्या को 12 अक्टूबर 2026 को दोपहर करीब दो बजे सांप ने काट लिया था। बच्ची की हालत बिगड़ने पर परिजन उसे उपचार के लिए लालगंज और फिर जौनपुर सदर ले गए, लेकिन उसे बचाया नहीं जा सका।

मासूम की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow