Take a fresh look at your lifestyle.

केराकत ,जौनपुर:जमीन के विवाद में अधेड़ को मारी गोली

0 87

 

 

केराकत ,जौनपुर:जमीन के विवाद में अधेड़ को मारी गोली

केराकत ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना क्षेत्र के सरौनी पूरबपट्टी गांव में शुक्रवार को जमीन के विवाद में एक अधेड़ को गोली मारकर घायल करने का मामला सामने आया है। गोली लगने से समर बहादुर मौर्या (55) घायल हो गए। उनके जांघ में गोली लगी है। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल जौनपुर रेफर कर दिया।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार, नौ अक्टूबर को घायल के पुत्र अर्जुन मौर्या ने डायल 112 पर सूचना दी कि गांव के ही कन्हैया लाल मौर्या उर्फ लुल्ली, पुत्र लाल बहादुर मौर्या, ने जमीन के विवाद को लेकर उनके पिता को गोली मार दी है। सूचना मिलते ही पुलिस मामले की जांच में जुट गई।

घायल समर बहादुर को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) केराकत ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया। घटना के पीछे जमीन का विवाद बताया जा रहा है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow