Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर में चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, जिला अस्पताल में लगे कई टांके

0 79

 

जौनपुर में चाइनीज मांझे का कहर: बाइक सवार युवक की गर्दन कटी, जिला अस्पताल में लगे कई टांके

विशेषरपुर के पास अचानक गर्दन में फंसा मांझा, खून से लथपथ हुआ युवक; समय पर उपचार से टला बड़ा हादसा

प्रियेश गुप्ता रुद्रा

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र में मंगलवार दोपहर चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। विशेषरपुर के पास अचानक हवा में उड़ रहा मांझा युवक की गर्दन में फंस गया। धारदार मांझे से गर्दन कटने के बाद युवक लहूलुहान हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

 

जानकारी के अनुसार हमदरवाजा निवासी अब्दुल खालिद (32), पुत्र मोहम्मद जब्बार, मंगलवार दोपहर करीब 2 से 2:30 बजे बाइक से अपने गैराज जा रहे थे। वह जैसे ही विशेषरपुर के पास पहुंचे, तभी अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन में आकर फंस गया। मांझे की धार से उनकी गर्दन पर गहरा कट लग गया और वह घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

 

घटना के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घायल युवक को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने जांच के बाद तुरंत उपचार शुरू किया और गर्दन पर कई टांके लगाए। समय रहते अस्पताल पहुंचने से युवक को उपचार मिल गया। फिलहाल उसकी हालत नियंत्रण में बताई जा रही है।

इस घटना ने एक बार फिर चाइनीज मांझे की खतरनाक धार और इसके इस्तेमाल पर प्रभावी रोक को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से प्रतिबंधित मांझे की बिक्री और इस्तेमाल करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow