Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:मनबढ़ों ने छह युवकों पर किया प्रहार,एक का फोड़ा सिर,खून से लथपथ देख मौके से फरार हुए हमलावर

0 85

 

जौनपुर:मनबढ़ों ने छह युवकों पर किया प्रहार,एक का फोड़ा सिर,खून से लथपथ देख मौके से फरार हुए हमलावर

पुलिस एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच में जुटी 

केराकत,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। तहसील अंतर्गत तराव (बगही) गांव में रविवार की रात तेरहवीं से घर लौट रहे छह युवकों के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। आरोप है कि डींगूरपुर यादव बस्ती के पास मनबढ़ों ने युवकों को लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से पीट दिया। हमले में प्रीतेश कुमार का सिर फट गया और वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। पुलिस घायलों को बीरीबारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई। चिकित्सकों ने प्रीतेश की हालत गंभीर देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया,जबकि अन्य घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। मामले में पुलिस ने सोमवार को एससी-एसटी एक्ट समेत गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

– – इनसेट – –

लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला करने का लगा आरोप

बताया गया कि प्रीतेश कुमार अपने साथी रितेश, रजनीश, विट्टू, मनीष और अवधेश के साथ झंझापार निवासी संदू चौहान के घर तेरहवीं कार्यक्रम में शामिल होने गया था। रात में सभी वापस लौट रहे थे। आरोप है कि डींगूरपुर यादव बस्ती के पास रामजनम यादव, डीपी यादव, प्रदीप यादव, मंगल यादव, साहिल यादव, कल्लू यादव और अंकित यादव ने उन्हें रोक लिया और विवाद करने लगे। विरोध करने पर लाठी-डंडों और लोहे की रॉड से हमला कर दिया गया।प्रीतेश के सिर में गंभीर चोट लगने से वह खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। उसे गंभीर हालत में देखकर आरोपित मौके से भाग गए। परिजनों ने पुलिस को घटना की सूचना दी, जिसके बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

– – इनसेट – –

तीन युवकों का मेडिकल न कराने का आरोप

पीड़ित पक्ष ने पुलिस पर तीन घायलों का मेडिकल परीक्षण नहीं कराने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि रविवार रात केवल तीन युवकों का मेडिकल कराया गया, जबकि अन्य तीन को सुबह थाने आने के लिए कहा गया। आरोप है कि सोमवार को विट्टू, मनीष और अवधेश थाने पहुंचे, जहां उन्हें दिनभर बैठाए रखा गया और उनका मेडिकल कराए बिना ही मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पीड़ित पक्ष ने सभी घायलों का मेडिकल कराने और मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow