Take a fresh look at your lifestyle.

कलापुर,खेतासराय:धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, आंधी-बारिश में साइकिल से गिरने की आशंका

0 53

खेतासराय:धान के खेत में मिला अधेड़ का शव, आंधी-बारिश में साइकिल से गिरने की आशंका

 

खेतासराय ,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। कलापुर बाजार से करीब पांच सौ मीटर पहले रविवार को धान के खेत में एक अधेड़ का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में तेज आंधी-बारिश के दौरान साइकिल से अनियंत्रित होकर पानी भरे खेत में गिरने से मौत होने की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान विनोद गौतम (43) पुत्र नंदलाल गौतम निवासी कबीरुद्दीनपुर, थाना खुटहन, जौनपुर के रूप में हुई। बताया गया कि विनोद आदमपुर में दाढ़ी-बाल बनाने का काम करता था।

परिजनों के अनुसार, शनिवार रात वह दुकान बंद कर साइकिल से घर लौट रहा था। इसी दौरान क्षेत्र में तेज आंधी और बारिश हो रही थी। आशंका है कि साइकिल चलाते समय संतुलन बिगड़ने से वह सड़क किनारे पानी भरे धान के खेत में जा गिरा। चोट लगने तथा पानी में चले जाने से उसकी मौत हो गई।

रविवार को खेत में शव देखकर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से जानकारी ली। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

थाना प्रभारी प्रदीप कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की स्थिति स्पष्ट होगी। घटना की जांच की जा रही है। हादसे की खबर मिलते ही मृतक के परिजनों में कोहराम म

च गया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow