
जौनपुर:डम्पर धंसने से मछलीशहर-जमालपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान
जौनपुर:डम्पर धंसने से मछलीशहर-जमालपुर-मड़ियाहूं मार्ग पर लगा भीषण जाम, राहगीर परेशान
अरशद अली , तहसील संवाददाता ,मछलीशहर
मछलीशहर,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मछलीशहर से जमालपुर होते हुए मड़ियाहूं जाने वाले मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक डम्पर सड़क के बीचों-बीच धंस गया। डम्पर का पहिया सड़क में धंसने से मार्ग का एक बड़ा हिस्सा बाधित हो गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने डम्पर चालक को सुरक्षित बाहर निकाला। हालांकि हादसे में किसी के घायल होने या हताहत होने की सूचना नहीं है।
घटना की सूचना प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई। सूचना मिलने के बाद अधिकारी मौके पर पहुंचे और जेसीबी की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद डम्पर को सड़क से हटवाया गया। डम्पर हटाए जाने के बाद यातायात व्यवस्था सामान्य हुई और राहगीरों ने राहत की सांस ली।








