Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:चोरी की दो मोटरसाइकिल और 1,130 रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

0 64

 

 

जौनपुर:चोरी की दो मोटरसाइकिल और 1,130 रुपये के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

मड़ियाहूं,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। थाना मड़ियाहूं पुलिस ने मोटरसाइकिल व दुकानों में चोरी करने के आरोप में दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अलग-अलग स्थानों से चोरी की गई दो मोटरसाइकिल तथा 1,130 रुपये नकद बरामद किए हैं।

पुलिस के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जौनपुर के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शनि यादव उर्फ शुभम पुत्र रामकुमार यादव तथा मोनू मुस्लिम उर्फ मोनू शेख उर्फ रहमान बालवर पुत्र मुख्तार शेख, दोनों निवासी बुजुर्गा थाना मड़ियाहूं, जौनपुर के रूप में हुई है।

दोनों आरोपी थाना मड़ियाहूं में दर्ज मुकदमा संख्या 374/2026 धारा 303(ए) बीएनएस में वांछित थे। पुलिस ने उनके पास से काली मोटरसाइकिल संख्या UP65DV1022 तथा UP64Y2801 बरामद की है। दूसरी मोटरसाइकिल के चेसिस व इंजन नंबर अस्पष्ट बताए गए हैं।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर थाना मड़ियाहूं में मुकदमा संख्या 376/2026 के तहत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर दोनों आरोपियों को न्यायालय के समक्ष भेज दिया।

कार्रवाई करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार मिश्र, उपनिरीक्षक प्रसिद्ध नारायण सिंह सहित थाना मड़ियाहूं के पुलिसकर्मी शामिल रहे।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow