Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:जमीन की रंजिश में मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या

0 221

जौनपुर:जमीन की रंजिश में मां-बेटी की कुल्हाड़ी से हत्या

खेत से उड़द की फसल लाने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी भाई पर दोहरे हत्याकांड का आरोप

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के सैदुपुर गांव में शुक्रवार दोपहर जमीन को लेकर चली आ रही पुरानी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी ले जाने की बात को लेकर भाई-बहन में विवाद हो गया। आरोप है कि कहासुनी के दौरान भूपेंद्र पटेल ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपनी बहन गौरा देवी (45) और मां शीतला देवी (70) की हत्या कर दी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।

बताया गया कि भूपेंद्र पटेल और उसकी बहन गौरा देवी के बीच जमीन को लेकर काफी समय से विवाद चल रहा था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच आए दिन कहासुनी होती रहती थी। शुक्रवार करीब तीन बजे गौरा देवी खेत से उड़द की फसल लाने के लिए सगड़ी लेकर जाने की बात कह रही थीं। इसी को लेकर भाई-बहन में विवाद शुरू हो गया।

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर भूपेंद्र पटेल ने कुल्हाड़ी से गौरा देवी पर हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचीं मां शीतला देवी भी हमले की चपेट में आ गईं। गंभीर चोट लगने से दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही नेवढ़िया पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। दोहरे हत्याकांड की जानकारी मिलते ही एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह, सीओ मछलीशहर परमानंद कुशवाहा, सीओ मड़ियाहूं विजय चौधरी समेत सर्किल की पुलिस फोर्स मौके पर पहुंच गई। अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों और ग्रामीणों से घटना की जानकारी ली तथा साक्ष्य जुटाए।

एसपी ग्रामीण अतिश कुमार सिंह ने बताया कि सैदुपुर गांव में मां और बेटी की हत्या की घटना हुई है। प्रारंभिक जांच में जमीन संबंधी विवाद की बात सामने आ रही है। घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। मामले में नियमानुसार विधिक कार्रवाई की जा रही है।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow