Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने किया वृहद पौधारोपण पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए

0 47

 

जौनपुर:लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने किया वृहद पौधारोपण

पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 20 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। पर्यावरण संरक्षण एवं हरित वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान संस्था के सदस्यों ने 20 फलदार, फूलदार एवं छायादार पौधे लगाए।

कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर एवं पूर्व अध्यक्ष संजीव साहू की गरिमामयी उपस्थिति रही। इस दौरान लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने कहा कि पौधारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की नींव है। फलदार, फूलदार और छायादार पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ ही प्रकृति की सुंदरता बढ़ाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान “एक पौधा आज लगाएँ, हरियाली का भविष्य बनाएँ” का संदेश दिया गया। लायंस क्लब जौनपुर रॉयल परिवार ने पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी सामाजिक एवं पर्यावरण हित से जुड़े कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

 

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow