Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने गोकुल घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

0 36

 

जौनपुर:लायंस क्लब जौनपुर रॉयल ने गोकुल घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से लायंस क्लब जौनपुर रॉयल द्वारा गोकुल घाट पर स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में संस्था के सदस्यों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए घाट परिसर की साफ-सफाई की कार्यक्रम में संस्था के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर जी एवं पूर्व अध्यक्ष संजीव साहू जी सहित क्लब के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। सभी सदस्यों ने एकजुट होकर तन-मन से श्रमदान करते हुए स्वच्छता अभियान में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया इस अवसर पर सदस्यों ने कहा कि स्वच्छ वातावरण स्वस्थ समाज की पहचान है। सार्वजनिक एवं धार्मिक स्थलों की स्वच्छता बनाए रखना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। लोगों से भी अपील की गई कि वे कूड़ा-कचरा निर्धारित स्थान पर डालें और अपने आसपास के वातावरण को स्वच्छ रखने में सहयोग करें।

लायंस क्लब जौनपुर रॉयल के इस अभियान के माध्यम से “स्वच्छ घाट, स्वच्छ शहर और स्वस्थ समाज” का संदेश दिया गया। संस्था ने भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे अभियानों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow