
जौनपुर:केराकत के लव सोनकर का उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में चयन
जौनपुर:केराकत के लव सोनकर का उत्तर प्रदेश की फुटबॉल टीम में चयन
जितेन्द्र कनोजिया केराकत तहसील संवाददाता
केराकत, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। मोहल्ला शेखजादा निवासी पिंटू सोनकर के पुत्र लव सोनकर का डॉ. बीसी राय 19 वर्षीय राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए उत्तर प्रदेश की टीम में चयन हुआ है। मऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश फुटबॉल संघ की 19 वर्षीय स्टेट फुटबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन किया गया।
राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिता 25 अगस्त से बेंगलुरु में आयोजित होगी, जिसमें लव सोनकर उत्तर प्रदेश टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। लव केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के खिलाड़ी रहे हैं और वर्तमान में स्पोर्ट्स हॉस्टल बरेली में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं।
लव को फुटबॉल का प्रशिक्षण देने में संतराम निषाद, प्रेम नारायण यादव, रुपेश शर्मा तथा मुख्य रूप से एनआईएस फुटबॉल कोच मनीष निषाद का विशेष योगदान रहा है। उनके चयन पर केराकत फुटबॉल एकेडमी सिझवारा के अध्यक्ष राजेश कुमार साहू (राजू), फौजी सुबाष यादव, उपाध्यक्ष अरविंद यादव, संरक्षक वली मोहम्मद खान, कयाम खान, पारस, वीरू यादव, प्रो. मनीष सोनकर, नवनीत यादव, पप्पू यादव, सुभाष यादव, चंद्रशेखर यादव, सूरज कनौजिया, विनोद साहू, सुनील कनौजिया, डॉ. प्रमोद यादव, राम कुमार यादव, मेराज कुरैशी, प्रदुम यादव, मोहम्मद कैश खान, टीम मैनेजर आशीष निषाद सहित एकेडमी के खिलाड़ियों और क्षेत्रवासियों ने बधाई दी।
एकेडमी के पदाधिकारियों ने बताया कि सिझवारा मैदान पर बच्चों को नियमित फुटबॉल प्रशिक्षण दिया जाता है। वर्तमान में एकेडमी के चार खिलाड़ी प्रदेश के विभिन्न स्पोर्ट्स हॉस्टलों में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं और क्षेत्र का नाम रोशन कर रहे हैं।









