Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:उत्तरशक्ति हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ रियाजुल हक बने मरकजी सीरत कमेटी के मीडिया प्रभारी

0 80

 

जौनपुर:उत्तरशक्ति हिंदी दैनिक के ब्यूरो चीफ रियाजुल हक बने मरकजी सीरत कमेटी के मीडिया प्रभारी

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। जिले की मुस्लिम समाज की प्रमुख संस्था मरकजी सीरत कमेटी का मीडिया प्रभारी उत्तर शक्ति हिंदी दैनिक के जौनपुर ब्यूरो चीफ रियाजुल हक को बनाए जाने पर उनके शुभचिंतकों एवं समर्थकों में हर्ष की लहर दौड़ गई।

बताते चलें कि वर्ष 1925 से मरकजी सीरत कमेटी शहर में मुस्लिम समाज के विभिन्न धार्मिक जलसों एवं जुलूसों के आयोजन और व्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती आ रही है। इस वर्ष पहली बार चुनावी प्रक्रिया के माध्यम से ओबैदा शिराजी को कमेटी का अध्यक्ष चुना गया।

अध्यक्ष ओबैदा शिराजी द्वारा गठित नई कार्यकारिणी में पत्रकार रियाजुल हक को मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी नियुक्ति की खबर मिलते ही पत्रकार साथियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, शुभचिंतकों एवं समर्थकों ने खुशी जाहिर करते हुए उन्हें बधाई दी और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

लोगों ने उम्मीद जताई कि रियाजुल हक अपनी पत्रकारिता के अनुभव का उपयोग करते हुए कमेटी की गतिविधियों एवं सामाजिक-धार्मिक कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से मीडिया के माध्यम से जन-जन तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow