Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता चौपाल, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

0 38

 

जौनपुर:महिला सुरक्षा और स्वावलंबन को लेकर जागरूकता चौपाल, हेल्पलाइन नंबरों की दी जानकारी

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कन्हईपुर मोहल्ले में रविवार को महिला थाना प्रभारी श्यामा तिवारी के नेतृत्व में मिशन अभियान समग्र के तहत महिला एवं बालिकाओं के लिए जागरूकता चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं को सुरक्षा, स्वावलंबन और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया।

महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं को आपात स्थिति में तत्काल सहायता के लिए पुलिस हेल्पलाइन 112, स्वास्थ्य सेवा 102 व 108, वूमेन पावर लाइन 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, महिला हेल्पलाइन 181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 तथा साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 की जानकारी दी।

इसके साथ ही महिलाओं के कल्याण के लिए संचालित विधवा पेंशन योजना, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, नशा मुक्ति भारत अभियान और प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के बारे में भी विस्तार से बताया गया।

महिला थाना प्रभारी ने महिलाओं से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या उत्पीड़न की स्थिति में बिना किसी संकोच के पुलिस की सहायता लें और उपलब्ध हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें।

चौपाल में सभासद निशि सोनकर, राखी सिंह सहित बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow