Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर ब्रेकिंग: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

0 109

 

जौनपुर ब्रेकिंग: पुलिस चौकी से चंद कदम दूर नाले में मिला अज्ञात शव, इलाके में सनसनी

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरायपोक्ता पुलिस चौकी से चंद कदम की दूरी पर स्थित नाले में मंगलवार को एक अज्ञात शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। शव मिलने की सूचना पर स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मृतक की पहचान कराने और मौत के कारणों का पता लगाने में जुटी हुई है।

फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शव मिलने की घटना से क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow