Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव संपन्न, अबू उबैदा सिराजी बने नए सदर

0 81

 

 

जौनपुर:मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव संपन्न, अबू उबैदा सिराजी बने नए सदर

बैलेट पेपर से हुआ मतदान, 115 मत पाकर दर्ज की शानदार जीत; रबीउल अव्वल के कार्यक्रमों की संभालेंगे जिम्मेदारी

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। शहर की ऐतिहासिक शाही अटाला मस्जिद परिसर में रविवार को मरकजी सीरत कमेटी का चुनाव शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ। चुनाव प्रभारी अब्दुल अहद मुन्ने की देखरेख में बैलेट पेपर के माध्यम से मतदान कराया गया। मतगणना के बाद अबू उबैदा सिराजी ने 115 मत हासिल कर अध्यक्ष (सदर) पद पर शानदार जीत दर्ज की।

चुनाव परिणाम के अनुसार मेराज खान को 83, आरिफ खान को 76, कमालुद्दीन अंसारी को 58 तथा नेयाज ताहिर को 22 मत मिले। परिणाम घोषित होते ही समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और नवनिर्वाचित सदर का फूल-मालाओं से स्वागत कर जीत का जश्न मनाया गया।

नवनिर्वाचित सदर अबू उबैदा सिराजी अब पवित्र माह रबीउल अव्वल के दौरान शहर में आयोजित होने वाले सीरत कार्यक्रमों, जलसों और पारंपरिक जुलूसों के संचालन एवं समन्वय की जिम्मेदारी निभाएंगे।

चुनाव प्रक्रिया के दौरान पूर्व सदर शकील अहमद, अनवारुल हक गुड्डू, असलम शेर खान, साजिद अलीम, हसीन बबलू, अरशद कुरैशी, हाफिज़ शाह, सद्दाम हुसैन, शौकत अली मुन्ना राजा, अनवर खान, महताब सिद्दीकी और अकरम मंसूरी सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सभी ने नवनिर्वाचित सदर को शुभकामनाएं देते हुए रबीउल अव्वल के कार्यक्रमों को आपसी भाईचारे, अमन और सौहार्द के साथ संपन्न कराने का संकल्प व्यक्त किया।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow