Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज,जौनपुर: सीआरओ के हस्तक्षेप से थमा शाहगंज पालिका विवाद, 15 दिन में सुधार के निर्देश अगली बोर्ड बैठक में स्वयं समीक्षा करेंगे मुख्य राजस्व अधिकारी

0 48

शाहगंज,जौनपुर: सीआरओ के हस्तक्षेप से थमा शाहगंज पालिका विवाद, 15 दिन में सुधार के निर्देश

अगली बोर्ड बैठक में स्वयं समीक्षा करेंगे मुख्य राजस्व अधिकारी

विशाल सोनी शाहगंज तहसील संवाददाता

शाहगंज जौनपुर (उत्तरशक्ति )।शाहगंज नगर पालिका परिषद में चेयरमैन रचना सिंह और अधिशासी अधिकारी (ईओ) अंजनी मिश्रा के बीच पिछले कई दिनों से चला आ रहा टकराव फिलहाल प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद थमता नजर आ रहा है। जिला मुख्यालय पर मुख्य राजस्व अधिकारी (सीआरओ) अजय कुमार अम्बष्ट की अध्यक्षता में हुई तीन घंटे से अधिक चली बैठक में दोनों पक्षों के बीच सहमति बनी।उन्होंने कहा की कार्यशैली में सुधार लाने के लिए 15 दिन का समय देते हुए जनहित से जुड़े कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने की सख्त हिदायत दी। साथ ही उन्होंने अगली बोर्ड बैठक में स्वयं उपस्थित होकर कार्यों की समीक्षा करने का आश्वासन दिया।

नगर पालिका परिषद में नामांतरण की फाइलों के निस्तारण में देरी, कथित धन उगाही, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करने में अनावश्यक विलंब तथा नगर की सफाई व्यवस्था में लापरवाही को लेकर पिछले करीब एक महीने से चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के बीच विवाद चल रहा था। चेयरमैन और सभासदों का आरोप है कि आम नागरिकों को छोटे-छोटे कार्यों के लिए कई दिनों तक पालिका के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जिससे लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।

विवाद उस समय और गहरा गया जब रचना सिंह ने अपने पद से इस्तीफा देने का मन बना लिया। बुधवार देर रात इस्तीफे की सूचना फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक और सभासद उनके आवास पर पहुंच गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए इसकी जानकारी जनप्रतिनिधियों, पार्टी पदाधिकारियों और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को दी गई।

स्थिति बिगड़ती देख मुख्य राजस्व अधिकारी ने दोनों पक्षों को जिला मुख्यालय स्थित अपने कार्यालय में तलब किया। लंबी चली बैठक में उन्होंने अधिशासी अधिकारी को जनहित के कार्यों में लापरवाही पर फटकार लगाई और चेयरमैन व बोर्ड के साथ समन्वय बनाकर कार्य करने का निर्देश दिया। सीआरओ ने स्पष्ट किया कि 15 दिन के भीतर कार्यप्रणाली में अपेक्षित सुधार दिखना चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि अगली बोर्ड बैठक में स्वयं उपस्थित रहकर विकास कार्यों और जनहित से जुड़े मामलों की समीक्षा करेंगे।

इनसेट में

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह ‘बंटी’ ने कहा कि अधिकारी हों या जनप्रतिनिधि, सभी का दायित्व जनता की सेवा करना और शासन की मंशा के अनुरूप जनहित के कार्यों को प्राथमिकता देना है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर तानाशाही या आम नागरिकों के कार्यों में लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। उनका कहना था कि नगर पालिका प्रशासन को भ्रष्टाचार मुक्त और जवाबदेह बनाना ही उनका संकल्प है।

चेयरमैन रचना सिंह व वीरेंद्र सिंह बंटी,पति व प्रतिनिधि नगर पालिका शाहगंज, जनपद जौनपुर

इनसेट में

नियमावली के हिसाब से होगा नामान्तरण सहित अन्य कार्य-अधिशासी अधिकारी

पूरे प्रकरण के मामले में जब अधिशासी अधिकारी अंजनी मिश्रा से बात की गई तो उन्होंने कहा की नामान्तरण में में जो आवश्यक दस्तावेज लगते हैं उसे मांगा जाता है जैसे निकट सम्बन्धित प्रमाण पत्र आदि जिसे लेकर सभासदों और चैयरमैन का कहना था की इसके पूर्व ऐसा नही होता था।जबकि जो नियमावली है उसी के हिसाब से कार्य के सम्पादन की बात कही गयी थी।जो कुछ लोगों को रास नही आई।

फिलहाल एडीएम द्वारा सारे मानलो का पटाक्षेप कर दिया गया है और नियमानुसार कार्य करने की बात कही गयी है।

अंजनी मिश्रा,अधिशासी अधिकारी,नगर पालिका परिषद शाहगंज ,जनपद जौनपुर

इनसेट में

सभी को मिलाकर चलने की ज़िम्मेदारी होती है चेयरमैन की-प्रदीप जायसवाल

वहीं इस घटनाक्रम पर विचार रखते हुए पूर्व चेयरमैन गीता जायसवाल के पति व प्रतिनिधि भाजपा नेता प्रदीप जायसवाल ने कहा की चेयरमैन एक ज़िम्मेदारी से भरा पद है।जिसमे नगर पालिका के अधिकारी, कर्मचारियों, और सभासदों सहित नगर वासियों को मिलाकर साथ चलना पड़ता है।

प्रदीप जायसवाल,पूर्व चेयरमैन पति व प्रतिनिधि ,नगर पालिका शाहगंज, जनपद   जौनपुर

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow