Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:सड़क हादसे में युवक की मौत, छह वाहन क्षतिग्रस्त तेज रफ्तार अनियंत्रित XUV ने पांच बाइक और स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

0 88

जौनपुर:सड़क हादसे में युवक की मौत, छह वाहन क्षतिग्रस्त

तेज रफ्तार अनियंत्रित XUV ने पांच बाइक और स्कॉर्पियो को मारी टक्कर

खेतासराय, जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। स्थानीय थाना क्षेत्र के गुरैनी बाजार से पहले स्थित आरोग्यम हॉस्पिटल के सामने शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अनियंत्रित XUV कार ने सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकों को रौंदते हुए एक स्कॉर्पियो में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि छह वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, UP 45 AF 1351 नंबर की XUV कार जौनपुर से शाहगंज की ओर जा रही थी। आरोग्यम हॉस्पिटल के सामने चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार सड़क किनारे खड़ी पांच बाइकों को टक्कर मारते हुए आगे खड़ी स्कॉर्पियो से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

हादसे में करण बिंद (19) पुत्र गणेश, निवासी ग्राम बनहवा महादेव, थाना बरदह, जनपद आजमगढ़ गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से उन्हें डायल 108 एंबुलेंस के माध्यम से राजकीय मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, करण अपनी बहन को इलाज के लिए आरोग्यम हॉस्पिटल लेकर आया था और बाहर बाइक पर बैठकर उसका इंतजार कर रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित XUV की चपेट में आ गया।

घटना की सूचना मिलते ही खेतासराय पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त सभी वाहनों को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया। पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow