Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: अहमद खाँ मंडी में करंट से दो बछड़ों की मौत, लगातार दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश

0 112

 

जौनपुर: अहमद खाँ मंडी में करंट से दो बछड़ों की मौत, लगातार दूसरी घटना से लोगों में आक्रोश

कन्हैया लाल मौर्य नगर संवाददाता 

जौनपुर (उत्तरशक्ति)। शहर के अहमद खाँ मंडी क्षेत्र में शनिवार को करंट की चपेट में आने से दो गाय के बछड़ों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दोनों बछड़े खुले अथवा जर्जर बिजली के तार की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। करंट से बेजुबान पशुओं की मौत की यह क्षेत्र में लगातार दूसरी घटना है, जिसने स्थानीय लोगों में बिजली विभाग के प्रति गहरा आक्रोश पैदा कर दिया है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची। टीम ने दोनों मृत बछड़ों को हटवाकर आवश्यक कार्रवाई की। घटना के बाद क्षेत्रवासियों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए कहा कि इलाके में लंबे समय से खुले और जर्जर बिजली के तार दुर्घटनाओं का कारण बन रहे हैं। कई बार शिकायत किए जाने के बावजूद विभाग ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

स्थानीय लोगों ने आशंका जताई कि यदि समय रहते विद्युत व्यवस्था को सुरक्षित नहीं बनाया गया, तो भविष्य में कोई बड़ा हादसा हो सकता है और किसी व्यक्ति की जान भी जोखिम में पड़ सकती है। लोगों ने दोषपूर्ण तारों की तत्काल मरम्मत, पूरे क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था की जांच तथा जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्रवासियों का कहना है कि लगातार हो रही ऐसी घटनाएं विभागीय लापरवाही को उजागर करती हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए प्रभावी और स्थायी कदम उठाए जाएं, ताकि बेजुबान पशुओं के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा भी सुनिश्चित हो सके।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow