
जौनपुर:लखनऊ अग्निकांड के मासूमों को मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल मनेछा में श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जताया शोक
जौनपुर:लखनऊ अग्निकांड के मासूमों को मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल मनेछा में श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रख जताया शोक
खेतासराय, जौनपुर। लखनऊ के अलीगंज स्थित एक कोचिंग संस्थान में आग लगने की दर्दनाक घटना में मासूम बच्चों की हुई मौत से पूरे प्रदेश में शोक की लहर है। इसी क्रम में मॉडर्न कॉन्वेंट स्कूल, मनेछा (खेतासराय) में मंगलवार को शोक सभा आयोजित कर दिवंगत बच्चों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
विद्यालय के प्रबंधक डॉ. आबिद खान के नेतृत्व में आयोजित शोक सभा में शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यार्थियों ने दो मिनट का मौन रखकर मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित लोगों ने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
डॉ. आबिद खान ने कहा कि मासूम बच्चों की असामयिक मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक और पीड़ादायक है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाएं समाज को झकझोर देती हैं और सभी शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा मानकों के प्रति गंभीरता बरतना आवश्यक है।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य इंतेखाब अहमद, सैय्यद तारिक, मो. राशिद, मेराज अहमद, शबा परवीन, सोनम यादव, आयुषी यादव, अनीता गुप्ता, अक्सा, खुशबू, खुशहाली सिद्दीकी, जोया जावेद, पूजा यादव, निधि कौशल, अचल पाण्डेय तथा मीडिया प्रभारी डॉ. इम्तियाज अहमद सहित विद्यालय परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में सभी ने मौन रखकर दिवंगत बच्चों को श्रद्धासुमन अर्पित किए और भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए शैक्षणिक संस्थानों में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाए जाने की आवश्यकता पर बल



















