Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:वन डे गवर्नेंस शिविर में 125 आय-जाति प्रमाण पत्र जारी, शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

0 58

 

जौनपुर:वन डे गवर्नेंस शिविर में 125 आय-जाति प्रमाण पत्र जारी, शिकायतों का हुआ तत्काल निस्तारण

शाहगंज तहसील परिसर में विभिन्न विभागों ने लगाए स्टॉल, स्वास्थ्य विभाग ने 80 लोगों को वितरित की दवाएं

शाहगंज, जौनपुर ( उत्तरशक्ति ) । शासन की मंशा के अनुरूप आमजन को एक ही स्थान पर त्वरित एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से गुरुवार को शाहगंज तहसील परिसर में वन डे गवर्नेंस शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर नागरिकों को आवश्यक सेवाएं प्रदान की गईं।

कार्यक्रम के दौरान राजस्व विभाग द्वारा 125 आय एवं जाति प्रमाण पत्रों का तत्काल निर्गमन किया गया, जिससे लाभार्थियों को काफी राहत मिली। वहीं राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए प्राप्त 20 आवेदनों का मौके पर ही निस्तारण किया गया।

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने शिविर में पहुंचे लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर 80 लोगों को निःशुल्क दवाओं का वितरण किया। इसके अतिरिक्त बाल विकास विभाग, विकास विभाग तथा अन्य विभागों द्वारा भी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने एवं लाभार्थियों को सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए स्टॉल लगाए गए।

शिविर में बड़ी संख्या में पहुंचे नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों को अधिकारियों ने गंभीरता से सुना तथा कई मामलों का तत्काल निस्तारण सुनिश्चित किया। अधिकारियों ने लोगों को शासन की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की।

उक्त मौके पर उपजिलाधिकारी कुणाल गौरव ने कहा कि “वन डे गवर्नेंस कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को सरकारी सेवाएं एक ही स्थान पर त्वरित एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराना है। शिविर में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों का प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया गया। भविष्य में भी ऐसे आयोजनों के माध्यम से लोगों को बेहतर प्रशासनिक सेवाएं उपलब्ध कराई जाती रहेंगी।”

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow