
जौनपुर:धान की बुआई करने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर:धान की बुआई करने गए किसान की करंट लगने से मौत, परिजनों में मचा कोहराम
जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। महाराजगंज थाना क्षेत्र के सराय दुर्गादास (नखतपुर) गांव में धान की बुआई करने गए एक किसान की करंट की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया, जबकि पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव निवासी रामलाल गौतम (41) बुधवार को अपने खेत में धान की बुआई का कार्य कर रहे थे। इसी दौरान वह अचानक करंट की चपेट में आ गए। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी।
ग्रामीणों का कहना है कि खेत में लगी झटका मशीन में प्रवाहित करंट इस हादसे की वजह हो सकता है। घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ित परिवार को आर्थिक सहायता और उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। किसान की असमय मौत से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।






















