Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज:हाईडिल ज़मीन विवाद-राजस्व विभाग की टीम ने किया मौका मुआयना डीएम की मौजूदगी में होगी ज़मीन की पैमाइश

0 95

 

शाहगंज:हाईडिल ज़मीन विवाद-राजस्व विभाग की टीम ने किया मौका मुआयना

डीएम की मौजूदगी में होगी ज़मीन की पैमाइश

 

विशाल सोनी शाहगंज तहसील संवाददाता 

शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। आज़मगढ़ रोड स्थित हाईडिल ज़मीन विवाद में मंगलवार की दोपहर राजस्व विभाग की एक टीम ने पुलिस की मौजूदगी में मौका मुआयना किया।

गौरतलब है की नगर पालिका परिषद के सभासद प्रेमचंद ने अधिकारियों के यहां प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया था की विद्युत विभाग की हाईडिल की ज़मीन पर अवैध रूप से निर्माण कार्य हो रहा है।जिस पर प्रशासन ने रोक लगा दिया था।जिसके बाद प्रतिवादी अंकित कुमार व अन्य ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया जहां प्रति वादी को राहत देते हुए एसडीएम शाहगंज को स्वयं मौजूद होकर जवाब देने को कहा था।और डीएम की मौजूदगी में राजस्व टीम के साथ ज़मीन की पैमाइश कराने की बात सामने आई थी।

वहीं इस मामले में प्रतिवादी अंकित कुमार ने कहा की ज़मीन हमारी है जिसकी रजिस्ट्री 2017/18 में राजाराम से लिया गया था।हमे सिर्फ परेशान करने के लिए ऐसा किया जा रहा है।जिस सभासद ने पीआईएल लगाई है।उसका इस जमीन से कोई लेना देना नही है।अंकित कुमार ने आगे बताया की उक्त भूमि नगर पालिका और खतौनी में दर्ज है।जिसका टैक्स भी नगर पालिका में भरा जाता है।

बताते चले की इस मामले में एक मृतक व्यक्ति के नाम पर अधिकारियों के यहाँ प्रार्थना पत्र पड़ा था।प्रतिवादी ने जब सारा साक्ष्य अदालत में प्रस्तुत किया तो कोर्ट ने कड़ा रूख अपना या था।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow