
शाहगंज:युवती की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा रिश्ता तुड़वाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
शाहगंज:युवती की फोटो व्हाट्सएप स्टेटस पर लगा रिश्ता तुड़वाने की साजिश रचने वाला गिरफ्तार
पुलिस की त्वरित कार्रवाई: आरोपी को दबोच भेजा न्यायालय
शाहगंज,जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सोशल मीडिया पर एक युवती की फोटो बदनाम करने की नीयत से अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर लगाने और उसकी शादी तुड़वाने की साजिश रचने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
कोतवाली क्षेत्र के निवासी पीड़ित परिवार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया था कि क्षेत्र के ‘शालू’ ने युवती की फोटो स्टेटस पर लगाने के साथ ही उसके होने वाले ससुराल पक्ष को भी अश्लील व भद्दे संदेश भेजे, जिससे उसकी तय हो चुकी शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़ित पक्ष के साथ गाली-गलौज व अभद्रता की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहगंज थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी शालू को गिरफ्तार कर लिया। आवश्यक विधिक औपचारिकताएं पूरी करने के बाद पुलिस ने आरोपी का चालान माननीय न्यायालय प्रेषित कर दिया है।