Take a fresh look at your lifestyle.

शाहगंज,जौनपुर:खरौना गांव में हुई घटना, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

0 72

विद्युत पोल में उतरे करंट की चपेट में आने से भैंस की मौत

 

शाहगंज,जौनपुर:खरौना गांव में हुई घटना, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लगाया लापरवाही का आरोप

विशाल सोनी शाहगंज तहसील संवाददाता

शाहगंज,जौनपुर (उत्तरशक्ति )। कोतवाली क्षेत्र के खरौना गांव में शनिवार को एक भैंस की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और उन्होंने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे का जिम्मेदार ठहराया है। जानकारी के अनुसार, गांव निवासी लल्लू राजभर की भैंस शनिवार को रोजाना की तरह घास चरने के लिए निकली थी। इसी दौरान गांव में लगे एक विद्युत पोल में करंट प्रवाहित हो रहा था। भैंस जैसे ही पोल के संपर्क में आई, वह करंट की चपेट में आ गई और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों का आरोप है कि विद्युत पोल में करंट उतरना बिजली विभाग की गंभीर लापरवाही का परिणाम है। उन्होंने विभागीय अधिकारियों से मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि समय रहते ऐसे विद्युत पोलों की मरम्मत नहीं कराई गई तो भविष्य में किसी बड़ी जनहानि की घटना भी हो

सकती है।

 

 

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow