Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्री पर दबंगों का हमला, जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

0 74

जौनपुर: खेत में काम कर रहे पिता-पुत्री पर दबंगों का हमला, जमीनी विवाद में लाठी-डंडों से पीटकर किया घायल

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। सिकरारा थाना क्षेत्र के हसनपुर जमुवा गांव में जमीनी विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने पिता-पुत्री पर हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना रविवार शाम करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार गांव निवासी सोमनाथ यादव (45) अपनी पुत्री शिवानी (17) के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान पड़ोस के चार-पांच लोग वहां पहुंचे और जमीन को लेकर कहासुनी शुरू हो गई। आरोप है कि विवाद बढ़ने पर दबंगों ने लाठी-डंडों से हमला कर पिता-पुत्री को लहूलुहान कर दिया।

पीड़ित परिवार का कहना है कि विवादित जमीन उनकी है और कई बार नापी कराने की बात भी कही गई, लेकिन आरोपी पक्ष लगातार विवाद करता रहा। ग्रामीणों के मुताबिक आरोपी दबंग प्रवृत्ति के हैं और आए दिन धमकी देते रहते हैं।

घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है, जबकि अन्य आरोपी फरार बताए जा रहे हैं।

घायल पिता-पुत्री ने प्रशासन से न्याय की मांग करते हुए आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गुहार लगाई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow