Take a fresh look at your lifestyle.

जौनपुर:दूल्हा हत्याकांड में न्याय की जंग जारी, 19वें दिन बैठे अनशन पर जज सिंह अन्ना

0 42

जौनपुर:दूल्हा हत्याकांड में न्याय की जंग जारी,

19वें दिन बैठे अनशन पर जज सिंह अन्ना

ओम प्रकाश प्रजापति संस्थापक /सम्पादक 

डॉ. इम्तियाज अहमद उत्तरशक्ति हिन्दी दैनिक जौनपुर उत्तर प्रदेश 

जौनपुर ( उत्तरशक्ति )। आजाद बिंद दूल्हा हत्याकांड में अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी न होने के विरोध में समाजसेवी जज सिंह अन्ना का अनिश्चितकालीन आमरण अनशन लगातार जारी है। मंगलवार को अनशन का 19वां दिन पूरा हो गया, लेकिन धरना स्थल पर आंदोलनकारियों का हौसला अब भी बुलंद है।

कलेक्ट्रेट परिसर में दिन-रात जारी इस आंदोलन में जज सिंह अन्ना न्याय की मांग को लेकर लगातार डटे हुए हैं। रात के समय भी धरना स्थल पर मौजूद रहकर उन्होंने प्रशासन और शासन से जल्द कार्रवाई की मांग उठाई।

अनशनकारियों का कहना है कि जब तक हत्यारों की गिरफ्तारी नहीं होती और पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक यह संघर्ष जारी रहेगा। धरना स्थल पर समर्थकों और स्थानीय लोगों का भी लगातार समर्थन देखने को मिल रहा है।

आंदोलन के दौरान “न्याय दो”, “हत्यारों को गिरफ्तार करो” और “व्यवस्था में सुधार करो” जैसे नारों के साथ प्रशासन पर दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है। वहीं, आमरण अनशन को लेकर क्षेत्र में चर्चा और जनसमर्थन लगातार बढ़ता नजर आ रहा है।

Naat Download Website Designer Lucknow

Best Physiotherapist in Lucknow

Best WordPress Developer in Lucknow | Best Divorce Lawyer in Lucknow | Best Advocate for Divorce in Lucknow